गोलासन नंदीशाला में नव गोगृह का लोकार्पण
जेठा (माहेश्वरी) परिवार जैसलमेर हाल मुम्बई- अहमदाबाद ने अपने पितरों (पूर्वजों) को गोगृह किया शिवार्पण!
- Posted On:
- Sep 22 , 2020
- Share on:
गोलासन नंदीशाला में नव गोगृह का लोकार्पणः-
जेठा (माहेश्वरी) परिवार जैसलमेर हाल मुम्बई- अहमदाबाद ने अपने पितरों (पूर्वजों) को गोगृह किया शिवार्पण!
श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा द्वारा स्थापित-संचालित श्री महावीर हनुमान नंदीशाला में 36X117 फुट के विशाल गोगृह शेड का निर्माण कर चंपालालजी, ओमप्रकाशजी, आनन्द कुमारजी, सतीष कुमारजी, प्रतीक कुमारजी माहेश्वरी जेठा परिवार ने अपने पितरों (पूर्वजों ) के निमित शिवार्पण किया।
यजमान माहेश्वरी जेठा परिवार जैसलमेर हाल मुम्बई- अहमदाबाद का पथमेड़ा के गोभक्तों एवं संतवृदों द्वारा साफा पहनाते हुए पंचगव्य किट के साथ गोसाहित्य भेंट कर सम्मान किया गया। कृष्णभाई चौधरी, परेष भाई एवं पथमेड़ा लोकपुण्यार्थ न्यास के राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष जगदीशचन्द्र राठी का विशेष सम्मान किया गया।
इस अवसर पर थानापति महंत श्री रविंद्रानंदजी महाराज, सीलू महंत नंदराम दासजी महाराज, पालड़ी गोशाला से बलदेव दासजी महाराज, रामराजा दरबार गोलासन के गोपालदास पालड़ी गोशाला महाराज, न्यास के सचिव आलोक सिंघल, पथमेड़ा के राष्ट्रीय प्रवक्ता पूनम राजपुरोहित मानवताधर्मी, गोपाल गोवर्धन गोशाला के महामंत्री प्रवीण कुमारजी पालड़ी, गोधाम पथमेडा व्यवस्थापक श्रवणकुमारजी शर्मा, मेघराजजी मोदी, महावीर हनुमान नंदीशाला गोलासन व्यवस्थापक कमलसिंहजी सोढा, अमरारामजी माली, मदरूपारामजी पुरोहित, परेशभाई, पोपटरामजी पुरोहित, कृष्णजी पुरोहित, दिनेशजी खिरोड़ी, श्रीरामजी खिरोडी, उदारामजी चौधरी, अमरारामजी खिरोड़ी, खेतारामजी माली, अंबारामजी पुरोहित बिछावाड़ी, सीतारामजी, भावेश कुमारजी, दिनेश कुमारजी, सवारामजी आदि वरिष्ठ सैंकडों गोसेवक उपस्थित थे|
