श्री वेदलक्षणा गोप्रसाद यात्रा के अंतर्गत आज उड़ीसा राज्य के केंद्रापाड़ा जिले में

श्री वेदलक्षणा गोप्रसाद यात्रा के अंतर्गत आज उड़ीसा राज्य के केंद्रापाड़ा जिले में परम् श्रद्धेय गोऋषि स्वामी जी महाराज एवं परमहंस स्वामी श्री प्रज्ञानानंदजी महाराज जी के पावन सानिध्य में भगवान बलभद्र का मंगलमय दर्शन एवं उड़ीसा राज्य में प्रस्तावित आदर्श नन्दीशाला के स्थल का निरीक्षण व गोदर्शन किया। परमहँसजी की अवतरण (जन्मभूमि) के मङ्गलमय दर्शन का लाभ प्राप्त हुआ। इस अवसर पर अरूपानन्दजी महाराज सहित गुरुकुलम के साधक एवं श्री दीनदयालजी महाराज, गोवत्स विठ्ठल कृष्णजी और गोभक्त सज्जन उपस्थित रहें।

  • Posted On:
  • Feb 12 , 2021
  • Share on: