श्रद्धेय गोऋषि स्वामी श्री दत्तशरणानंदजी महाराज की वाणी से.......

जय गोमाता जय गोपाल  सुप्रभातः  आप परिवार तथा मित्रों सहित स्वस्थ और प्रसन्न होंगे।  वेदलक्षणा गोप्रसाद यात्रा प्रवास के अन्तर्गत कल पुज्य परमहंस स्वामी प्रज्ञानानंदजी पूरी वाले  एवं अन्य संत महापुरुषों  सहित हम लोग ओडिसा प्रदेश मे स्थित गौनासीका तीर्थ वेतरणी नदी के उद्गम स्थल का दर्शन करके गोधुली वेला में कोलकाता की ओर प्रस्थान कर रहे थे कि उसी समय सङक किनारे सैकङो वेदलक्षणा गौवंश को परस्पर रस्सियों से बांध कर ले जाते  देखा। हमारे साथी संतों ने गौवंश को हाँकने वाले श्रमिकों से पूछ-ताछ करने का प्

  • Posted On:
  • Feb 13 , 2021
  • Share on:
जय गोमाता जय गोपाल 
सुप्रभातः 
आप परिवार तथा मित्रों सहित स्वस्थ और प्रसन्न होंगे। 
वेदलक्षणा गोप्रसाद यात्रा प्रवास के अन्तर्गत कल पुज्य परमहंस स्वामी प्रज्ञानानंदजी पूरी वाले  एवं अन्य संत महापुरुषों  सहित हम लोग ओडिसा प्रदेश मे स्थित गौनासीका तीर्थ वेतरणी नदी के उद्गम स्थल का दर्शन करके गोधुली वेला में कोलकाता की ओर प्रस्थान कर रहे थे कि उसी समय सङक किनारे सैकङो वेदलक्षणा गौवंश को परस्पर रस्सियों से बांध कर ले जाते  देखा। हमारे साथी संतों ने गौवंश को हाँकने वाले श्रमिकों से पूछ-ताछ करने का प्रयास किया तो उन लोगों ने गौवंश को सडक से जंगल की तरफ मोड लिया। इससे हमको संदेह हुआ कि संभवतः गौवंश गलत जगह जा रहा है। युवा संतों व गोभक्त कार्यकर्ताओं ने उनका पीछा किया, रात्रि अंधेरे में 9 बजे सङक तथा वनग्राम के बीच जंगल में  उनको रोक कर सामने खङे हो गए।
 गोभक्त श्रीमान् सुरेशजी राजपुरोहित आईजी पीएम सुरक्षा ग्रूप व पुज्य परमहंसजी के कृपापात्र  अरूणजी बोथरा एडीजी ओडिसा केडर के हस्तक्षेप से  एक घंटा पश्चात पुलिस भी पंहुच गई।
पुज्या गोमाता को समर्पित संतों ने  पुलिस के माध्यम से  छोटे तीन टेम्पो घास-चारा मंगवा कर कितने ही दिनों से भूखे भयभीत व क्रूर कसाई श्रमिकों के प्रहार से पीड़ित गौवंश के सामने परोसा। उन्होंने आधे घंटे मे  एक एक तर्ण चर लिया परंतु इस दुखी गौवंश की भूख पूरी नहीं हुई। रात्रि अधिक हो जाने के कारण  और अधिक घास-चारा प्राप्त नहीं हुआ।
रात्रि में एक बजे पुलिस फोर्स आई, तब उनके अधिकारीयों सहित चार पांच हमारे साथी संतों को गौवंश की सुरक्षा मे नियुक्त करके हम लोग सङक के  पास 200 मीटर की दूरी पर स्थित वन विभाग के गेस्ट हाउस मे रात्रि दो बजे बाद आए हैं।
अब थोङी देर में तैयार होकर पुनः गौवंश के पास जाएंगे, उनके शारीरिक  स्वास्थ्य परीक्षण एवं पुलिस की कानूनी कार्यवाही के उपरांत इनके आश्रय और आहार का समुचित  प्रबंध हो जाने के बाद ही पुनः कोलकाता की तरफ प्रस्थान करेंगे।
आप सभी गोभक्त महानुभावों से सानुरोध निवेदन है कि उपरोक्त गौवंश सहित भारत के समस्त वेदलक्षणा गौवंश रक्षार्थ आज अभी अपने इस्ट प्रभू से कुछ समय करूण प्रार्थना करें।
शेष पुज्या गोमाता की कृपा से सब मंगल ही मंगल होगा। 
।जय श्री कामधेनु कृष्ण। ।