आदरणीय गोभक्त कार्यकर्ता महानुभाव!????

  • Posted On:
  • Oct 24 , 2022
  • Share on:
आदरणीय गोभक्त कार्यकर्ता महानुभाव!????
दीपावली का सादर सप्रेम  राम राम जयगोमाता जयगोपाल।????

आप से अनुरोध है कि कल अंतरराष्ट्रीय गोभक्ति महामहोत्सव का शुभारंभ समारोह है, प्रातःकाल 8 बजे शास्त्रोक्त विधि विधान से श्री सुरभि महापूजन अर्चन किया जायेगा तत्पश्चात 10 बजे  गोभण्डारा होगा और 11 .30 बजे गोव्रती भोजन प्रसाद के उपरांत संत महात्माओं का सुरभि गोमहिमा मंच पर आगमन और वेदलक्षणा गोमाता का वन्दन किया जायेगा एवं संत सत्कार परिचय स्वागत के साथ मुख्य अतिथि आचार्य देवव्रतजी महामहिम राज्यपाल का उद्बोधन व पूज्य संत महात्माओं का आशीर्वचन श्रवण लाभ प्राप्त होगा।
अतः आप सभी सज्जनों को सानुरोध निवेदन है कि परिवारसहित समय पर पधारकर सुरभि महापूजा प्रसाद गोसंत वन्दन में सम्मिलित होकर गोभक्ति का आशीर्वादात्मक मार्गदर्शन ग्रहण कराए।
                 ???? विनीत ????
अंतरराष्ट्रीय गोभक्ति महोत्सव आयोजन मण्डल